DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मोदी नेतृत्व से अमेरिका भी झुका-कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह:बोले- यह समझौता देश, गरीबों और व्यापारियों के हित में है

प्रदेश के कैबिनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के सुजौर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका के बीच हुई व्यापारिक वार्ता को राष्ट्रीय हित में एक ऐतिहासिक कदम बताया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यह समझौता देश, गरीबों और व्यापारियों के हित में है। इससे आम जनता को सुविधाएं मिलेंगी और व्यापार जगत को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रभावशाली नेतृत्व के कारण ही अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी भारत की बात सुनने को मजबूर हुआ है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान- “अमेरिका के साथ डील नहीं, ढील हुई है” पर पलटवार करते हुए मंत्री ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास जनता के सामने है और उसने लूट-खसोट व भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी और अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन आज माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कभी डकैतों का आतंक हुआ करता था, वहां अब बेटियां रात 12 बजे तक सुरक्षित घर पहुंचती हैं। भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही अखिलेश यादव द्वारा SIR के माध्यम से अल्पसंख्यकों के वोट काटने के लगाए गए आरोपों पर भी मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक- सभी वर्गों को पक्का मकान, राशन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भेदभाव भाजपा नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी करती रही है। स्वतंत्र देव सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो चुका है और विकास की नई तस्वीर सामने आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता अब सपा के झूठे प्रपंचों को समझ चुकी है और वर्ष 2027 में भी प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत तय है।


https://ift.tt/RDuij8L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *