श्रावस्ती-बहराइच सीमा पर स्थित कल्पीपारा साप्ताहिक बाजार में बृहस्पतिवार को एक जेबकतरा रंगेहाथ पकड़ा गया। लोगों ने उसे जेब से पैसे निकालते हुए दबोच लिया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से पीड़ित के 5000 रूपये बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार, पकड़े गया आरोपी के बताने के अनुसार हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के 28 वर्षीय राजू नामक युवक ने बाजार में खरीदारी करने आए लखैया गांव निवासी रियासत अली की जेब से 5000 निकाल लिए। पैसे गायब होने का अहसास होते ही रियासत अली ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत संदिग्ध युवक राजू को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए 5000 रुपए बरामद हो गए। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और कुछ लोगों ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर अपने संरक्षण में लिया। बाजार प्रबंधन ने बताया कि आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले किया जाएगा, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके। कल्पीपारा बाजार में चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं कुछ महीने पहले श्रावस्ती के देवरा गांव निवासी नंदे की बाइक बाजार के बाहर से चोरी हो गई थी, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में अक्सर संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं, जो भीड़ का फायदा उठाकर जेब से पैसे चुराते हैं और मौका मिलने पर वाहन चोरी का प्रयास भी करते हैं। हालांकि, हाल के दिनों में बाजार प्रबंधन ने सख्ती बढ़ाई है और ऐसे तत्वों पर निगरानी तेज की है। इसके बावजूद, अत्यधिक भीड़ के कारण चोरों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से साप्ताहिक बाजार के दिनों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे खरीदारी के दौरान अपने पैसे और सामान को लेकर सतर्क रहें।
https://ift.tt/UW0jkzh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply