DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में नगर आयुक्त बोले- काम जल्दी पूरा करें:सीएम ग्रिड रोड के काम में लापरवाह फर्मों को नोटिस, कहा- जनता को परेशानी न हो

कानपुर नगर निगम सभागार में गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में सीएम-ग्रिड प्रथम व द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक हुई। प्रथम चरण की परियोजनाओं की सीवर लाइन और जल आपूर्ति लाइन के काम पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। नगर आयुक्त बोले- अगर तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो एक्शन होगा। वहीं काम में लापरवाही करने वाली फर्मों को नोटिस दी गई। नगर आयुक्त ने अफसरों से कहा कि जनता द्वारा सबसे ज्यादा शिकायतें सीवेज चोक, नाला क्षतिग्रस्त होने व सड़कें टूटी होने से धूल उड़ने की मिल रही हैं। ये समस्या जल्द से जल्द खत्म हो। सुरक्षा व मानकों में लापरवाही पर असंतोष जोन-01 अन्तर्गत घण्टाघर से परेड होते हुये ग्रीन पार्क तक परियोजना की कार्यदायी फर्म मेसर्स कोनार्क एसोसिएट्स को धीमी प्रगति पर नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये। बाबा कुटी चौराहे से सोटे बाबा मंदिर होते हुये अलंकार गेस्ट हाउस तक की कार्यदायी फर्म को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों मे लापरवाही और धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्यदायी फर्म मे एसएस इन्फ्राजोन प्रा.लि. को नोटिस जारी की गई। केस्को जल्द हटाए ट्रांसफार्मर द्वितीय चरण अन्तर्गत थाना स्वरूप नगर से मटका तिराहा तक चल रहे कार्य की धीमी प्रगति पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा केस्को को फुटपाथ पर स्थापित ट्रॉन्सफार्मर को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियन्ता, यूपी जल निगम द्वारा मार्च, 2026 माह मे समस्त जलापुर्ति व सीवर लाइन के कार्य पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। बैठक में जीएम जलकल विभाग अधीक्षण अभियन्ता केस्को, मुख्य अभियन्ता, कानपुर नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता यूपी जल निगम आदि रहे। समस्याओं के निदान के लिए हुई बैठक मामले में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की रिव्यू मीटिंग की है। निर्माण वाली जगह पर धूल उड़ना और बारिश की वजह से कीचड़ की जैसी समस्याओं की शिकायत प्राप्त हुई है। किसी को लेकर आज एक अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिससे शहरवासियों की समस्याओं का निदान हो सके।


https://ift.tt/aMF6ENi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *