मैनपुरी में देर रात कॉलोनी में हुए पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार नामजद और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर रोड स्थित गोपाल नगर में देर रात हुई थी। कार से आए कुछ युवकों ने एक घर पर ईंट-पत्थर फेंके, गाली-गलौज की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग भी की। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिकायतकर्ता मीरा देवी पत्नी उजागर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कार सवार युवकों ने उनके घर पर हमला किया। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। वायरल वीडियो में आरोपी पथराव और फायरिंग करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जय राठौर, आशू यादव, वंश राठौर और देव राठौर सहित तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, वीडियो फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। इस मामले में सीओ संतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/MYKQ8dp
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply