DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार:पिता का मौत के बाद फर्जी तरीके से बैनामा कराया, केस दर्ज होते ही हुई कार्रवाई

आजमगढ़ के बरदह थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी करके फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में दिसंबर 2025 में डाक पेशी के माध्यम से मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता रिंकी यादव ने आरोप लगाया था कि पिता की मौत के बाद विपक्षियों ने कूट रचना करके धोखाधड़ी करते हुए पिता को वसीयत के माध्यम से नि संतान घोषित कर दिया। और फर्जी तरीके से उनकी जमीन अपने नाम करवा ली। जब पीड़िता इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपियों ने गाली गलौज करने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पातीराम सती राम वंशराज सुनील दुर्गा विशाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को किया गया गिरफ्तार
मामले की विवेचना कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पतिराम कहीं फरार होने वाला है। इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/3FLJBxV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *