DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत:ललितपुर में खेत में मोटर चालू करते समय हुआ हादसा

ललितपुर के गुढ़ा गांव में गुरुवार को एक बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान मौजी कुशवाहा अपने खेत में सिंचाई करने गया था, जहां मोटर चालू करते समय वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम गुढ़ा निवासी मौजी कुशवाहा (65 ) पुत्र नाथूराम गुरुवार को अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। दोपहर लगभग 11 से 12 बजे के बीच बिजली बार-बार आ-जा रही थी। बिजली चले जाने पर वह खेत से बाहर आ गए थे। बिजली वापस आने पर उन्होंने मोटर चालू करने के लिए तार जोड़े। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और थाना सोजना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


https://ift.tt/OMFClJK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *