DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मथुरा में बारात से लौटते समय अर्टिगा खाई में गिरीं:1 युवक की मौत, 4 गंभीर घायल

मथुरा में बारात से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोसीकलां थाना क्षेत्र के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, गोवर्धन क्षेत्र के सकरवा गांव निवासी हुकम चंद अपने रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के डीग जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार को बारात से लौटते समय उनकी अर्टिगा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीर और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में हुकम चंद की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक हुकम चंद टाइल-पत्थर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। इस असमय मौत से परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।


https://ift.tt/DXsnaE7

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *