सहारनपुर जिला कारागार में गुरुवार को कैदियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। यह शिविर उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने जेल अधीक्षक के साथ जेल चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और वहां उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर के नोडल अधिकारी और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि यह स्वास्थ्य कैंप 5 फरवरी से 13 फरवरी तक लगातार चलेगा। डॉ. सर्वेश कुमार ने जानकारी दी कि शिविर में जिला कारागार के सभी कैदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें हेपेटाइटिस, एचआईवी और शुगर की जांच शामिल है। आवश्यकता पड़ने पर बलगम की जांच और एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन जेल पहुंचकर मौके पर ही जांच कर रही है, जिससे कैदियों को बाहर ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जेलर प्रशांत उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, टीबी विभाग के डॉ. आशीष कुमार, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण पुंडीर, डॉ. नासीर खान, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एम.पी. सिंह चावला और वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अशोक पंवार उपस्थित थे। शिविर टीम में डॉ. पंकज, लैब टेक्नीशियन अक्षय कुमार, सुबूर हुसैन, मोबाइल मेडिकल यूनिट कोऑर्डिनेटर वरुण चौधरी, एचआईवी कोऑर्डिनेटर नाथी राम, नरेंद्र, मेडिकल कॉलेज कोऑर्डिनेटर रीता शर्मा, जिला चिकित्सालय कोऑर्डिनेटर प्रवेश कुमार, एम्बुलेंस टीम की डॉ. रीतू राणा, फार्मासिस्ट सचिन कुमार, स्टाफ नर्स सरिता रानी, लैब टेक्नीशियन मोनू और चालक आर्यन शारसर भी शामिल थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कैदियों को समय पर उपचार प्रदान करना और विभिन्न रोगों की शुरुआती पहचान सुनिश्चित करना है।
https://ift.tt/AD1OEKB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply