कासगंज में गुरुवार को सदर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी गली नंबर-2 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आवारा कुत्ता लगभग 6 माह का कन्या भ्रूण मुंह में दबाकर गली में ले आया। कुत्ता यह भ्रूण भूसा की टाल के पास स्थित खाली पड़े कचरे के प्लॉट से लाया था। आपको बतादे इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। भ्रूण की पहचान अभी अज्ञात है। कासगंज पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि भ्रूण को किसने फेंका था।
https://ift.tt/JmDApZX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply