इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के इटगांव में जमीन और घर की गैलरी से निकलने को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते गाली गलौज और मारपीट में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले हिरासत में ली गई एक महिला की तबीयत अस्पताल पहुंचते ही बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया। गुरुवार को इटगांव निवासी जवाहर सिंह के बड़े बेटे अभिलाख सिंह और छोटे बेटे सतेन्द्र सिंह के बीच घर की गैलरी से निकलने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना फ्रेंड्स कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़े में शामिल अभिलाख सिंह, उनकी पत्नी सीता देवी, बहू पूजा पत्नी गौरव और दूसरे पक्ष से सतेन्द्र सिंह, उनकी पत्नी सुलोचना तथा भाई चरण सिंह को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। थाने में भी दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा, जिस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू की। मजिस्ट्रेट के यहां पेशी से पहले मेडिकल के लिए ले जाते समय सतेन्द्र सिंह की पत्नी सुलोचना की 40 वर्षीय अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने आनन फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉ राघवेन्द्र सिंह की देखरेख में उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार बताया गया।
https://ift.tt/jm3daYf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply