DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:सीतापुर-बहराइच मार्ग पर हादसा, ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार

सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। सीतापुर-बहराइच मार्ग पर चहलारी गांव के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने तेज रफ्तार में सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जिन्ना पुरवा निवासी सुहेल पुत्र कुर्बान अली (18) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुहेल रविवार को अपने घर से बाइक पर सवार होकर मारूबेहण की ओर जा रहा था। इसी दौरान बहराइच की दिशा से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने अचानक सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी हालत नाजुक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोलोक चौकी प्रभारी राकेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। थानाध्यक्ष थानगांव विमल गौतम ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


https://ift.tt/s9VEPRW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *