संतकबीरनगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने जिलाधिकारी (डीएम) को शिकायती पत्र देकर सफाईकर्मी के बाबू के पद पर तैनात होने पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रधानों के साथ सांठगांठ कर धनउगाही और जांच प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को पंचायतीराज विभाग से जुड़ी इस शिकायत की जांच कर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय कार्यों की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि विकास भवन स्थित पंचायतीराज विभाग में बीते लगभग 20 वर्षों से एक सफाईकर्मी शिकायत प्रकोष्ठ (पटल) पर तैनात है, जो नियमों के विरुद्ध है। आरोप है कि पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यरत सफाईकर्मी आफताब बाबू लंबे समय से इस महत्वपूर्ण पटल पर बने हुए हैं। अब्दुल अजीम ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि इस प्रकार की तैनाती से विभागीय कार्यों की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। उन्होंने संबंधित कर्मी के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है, जिससे विभाग की छवि और कार्यक्षमता पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को रोका जा सके। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद विकास भवन स्थित पंचायतीराज विभाग में हलचल मच गई है। 3 फरवरी को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सीडीओ को पूरे मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और उस पर होने वाली आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
https://ift.tt/YLEeFkD
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply