DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CDO ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को लगाई फटकार:समीक्षा बैठक में गलत जानकारी दी, निर्माण कार्यों के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश

गोंडा की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अंकिता जैन ने आज देर शाम विकास भवन सभागार में निर्माण कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति और ई-केवाईसी को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।बैठक के दौरान, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने सभी केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए है। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी, इटियाथोक द्वारा बैठक में सही और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत न करने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उन्हें जमकर फटकार लगाई है। भविष्य में सटीक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए सही सूचना ना लाने पर कार्यवाही को लेकर के सख्त चेतावनी दी गई है। सीडीओ ने आवास निर्माण में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रोजगार सेवकों को मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद को आवंटित ई-केवाईसी का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 2588 आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 2406 लाभार्थियों को पहली किस्त मिल चुकी है। सीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के सभी अपूर्ण आवासों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। बैठक के अंत में, मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने शासन के मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने पर बल दिया है। यह भी निर्देश दिया गया कि जो भी विकास के कार्य हो रहे हैं अधिकारी वहां पर पहुंच करके उसकी गुणवत्ता की भी जांच करते रहे ताकि गुणवत्ता से समझौता न हो।


https://ift.tt/iUEkLcj

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *