DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हरदोई के बालामऊ जंक्शन पर लगता है भीषण जाम:सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री से की ओवरब्रिज निर्माण की मांग

हरदोई के बालामऊ जंक्शन पर मुख्य गेट और रेलवे क्रॉसिंग संख्या 258बी पर लगने वाला भीषण जाम क्षेत्रीय जनता के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ट्रेनों के लगातार आवागमन के कारण यह क्रॉसिंग घंटों बंद रहती है, जिससे स्कूली बच्चे, राहगीर और आपातकालीन एंबुलेंस अक्सर जाम में फंस जाते हैं। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्थानीय सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री से बालामऊ जंक्शन पर एक ओवरब्रिज (आरओबी) के तत्काल निर्माण की पुरजोर मांग की है। सांसद ने बताया कि विभागीय उदासीनता और तहसील प्रशासन द्वारा भूमि उपलब्ध न कराए जाने के कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना लंबित है। गर्मी के मौसम में घंटों जाम में फंसे रहने से छात्रों को परेशानी होती है, वहीं गंभीर मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह देरी जानलेवा साबित हो रही है। जाम के कारण कई बार असमय मौतें और अन्य दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं भी घट चुकी हैं। स्थानीय व्यापारियों और सामाजिक संगठनों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है, जिसके चलते अब जन आंदोलन की तैयारी की जा रही है। क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कन्नौजिया ने जानकारी दी कि 13 फरवरी को रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) के बालामऊ आगमन पर एक जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा और उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा। क्षेत्रीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो यह मुहिम और तेज की जाएगी।


https://ift.tt/dQfMDhK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *