DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरनगर में चाइनीज मांझे की दुकानों पर चेकिंग:मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अभियान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुलिस चाइनीज मांझे की बिक्री और उपलब्धता रोकने के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। हाल ही में लखनऊ के दुबग्गा इलाके में चाइनीज मांझे से एक व्यक्ति की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी ने इसे हत्या की श्रेणी में रखने का निर्देश दिया था। उन्होंने पुलिस को प्रदेशव्यापी अभियान चलाने के सख्त आदेश दिए और सवाल उठाया कि प्रतिबंध के बावजूद यह खतरनाक मांझा बाजार में कैसे पहुंच रहा है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जिले में भी यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। विशेष रूप से थाना खालापार क्षेत्र, जो पतंग और मांझे का प्रमुख बाजार है, वहां पुलिस ने गली-गली घूमकर चेकिंग अभियान चलाया और दुकानों की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि, मुजफ्फरनगर के दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने अपनी दुकानों पर चाइनीज मांझे की बिक्री पूरी तरह बंद कर दी है। पुलिस की लंबी तलाश के बावजूद किसी दुकान से चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ। दुकानदारों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे केवल सुरक्षित और मानक मांझा ही बेच रहे हैं। दुकानदारों ने इस बात पर जोर दिया कि अब चाइनीज मांझे की बिक्री मुख्य रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से हो रही है, इसलिए इस पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया से कहा, “हम लोग चाइनीज मांझा नहीं बेचते, लेकिन ऑनलाइन बिक्री पर सख्ती जरूरी है, क्योंकि वहां से आसानी से उपलब्ध हो जाता है।” पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/vSL3OFq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *