DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भदोही में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया:प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप, जांच की मांग

भदोही में डीघ ब्लॉक के भावापुर गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि मनरेगा, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त जैसी योजनाओं के तहत मिले धन का दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी गांव में अनियमितताओं की जांच के लिए एक ज्ञापन दिया गया था। उस समय एक जांच टीम का गठन किया गया था, लेकिन वह टीम गांव में जांच करने के लिए कभी नहीं पहुंची। उन्होंने वीबीजी रामजी योजना में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया, जिसमें बिना काम कराए ही भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव के रोजगार सेवक को शिकायतों के बाद हटा दिया गया था, लेकिन वह अभी भी गांव के मामलों में हस्तक्षेप करता है। इसके अतिरिक्त, गो आश्रय स्थल में मवेशियों को भूसे की जगह पुआल खिलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीबीजी रामजी योजना के तहत पाल, बिंद, शर्मा, विश्वकर्मा और ब्राह्मण बस्तियों के कई लोगों के खातों में बिना कोई काम किए ही पैसे भेज दिए गए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान श्यामधर मिश्र, जगदीश, रामनरेश, संतोषी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


https://ift.tt/8DxEa79

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *