बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह के पास एक युवक के माथे पर लगा तिलक धुल दिया गया। उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई। मामला दरगाह के बाहर करीब 70 मीटर दूर का है। युवक अपने पड़ोस की मुस्लिम महिला के साथ चादर चढ़ाने के लिए दरगाह पर आया था। घटना गुरुवार की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। इसमें दिख रहा कि टोपी लगाए एक व्यक्ति पीड़ित को बांहों में जकड़कर झुकाता है। फिर दुकान पर ले जाता है। वहां, बोतल उठाकर उसके सिर पर पानी डालकर तिलक धुल देता है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… पीड़ित बोले- ओए पंडित बोलकर रोका, फिर थप्पड़ मारे बाराबंकी के दशहराबाद निवासी हरीश शर्मा अपनी पड़ोसी मुस्लिम महिला के साथ दरगाह पर चादर चढ़ाने आए थे। हरीश के मुताबिक, जब महिला चादर चढ़ाने के लिए अंदर गई। तब वह बाहर चने खाते हुए दरगाह की ओर बढ़ रहे थे। तभी वहां मौजूद कुछ दुकानदारों में से एक ने उन्हें ‘ओए पंडित’ कहकर रोक लिया। फिर थप्पड़ मारने लगे। मुझे जबरन पकड़ने के बाद खींचते हुए सड़क किनारे दुकान पर ले जाया गया। फिर मेरे माथे पर लगा तिलक धुलवा दिया। मेरे साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया गया और हाथापाई भी हुई। मैंने देवा कोतवाली में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मेरी मांग है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, जिससे फिर किसी के साथ ऐसा न हो। आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज को भी जांच में शामिल किया गया है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सही स्थिति स्पष्ट हो सके। SSI धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, देवा शरीफ कमेटी के मैनेजर हसन साद मोहम्मद से दैनिक भास्कर ने बात की। उन्होंने बताया कि यह घटना निंदनीय है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। —————
ये खबर भी पढ़ें…
देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी
हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…
https://ift.tt/t73Qwb2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply