DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:दोस्त की शादी से घर लौट रहा था, क्रॉसिंग पर दो ट्रेन आने से चपेट में आया

झांसी में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। वहां से लौटकर घर आ रहा था। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय दोनों लाइनों पर ट्रेन आ गई। यह देख युवक घबरा गया और ट्रेन की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश चौराहा के पास रेलवे क्रॉसिंग का है। मछली बेचने का काम करता था मृतक का नाम नंदू रायकवार (40) पुत्र ओमप्रकाश रायकवार था। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के महेंद्रपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक के पड़ोसी देवेंद्र ने बताया कि नंदू गणेश चौराहा के पास मंडी में रेहड़ी लगाकर मछली बेचने का काम करते थे। बुधवार रात को वह दोस्त की शादी में थापकबाग गए थे। वहां से पैदल घर लौट रहे थे। जब वह गणेश चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे तो दो ट्रेनों की क्रॉसिंग थी। एक ट्रेन निकलने के तुरंत बाद दूसरी ट्रेन आ गई। आसपास डीजे बज रहे थे तो नंदू को सुनाई नहीं दिया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। आनन फानन में उनको जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने नंदू को मृत घोषित कर दिया। 10 दिन पहले मैरिज एनवर्सिरी मनाई थी नंदू रायकवार की 16 साल पहले संध्या से शादी हुई थी। 26 जनवरी को दोनों की मैरिज एनिवर्सिरी थी। दोनों ने केक काटकर इस पल को खास अंदाय में मनाया था। अब पति की मौत के बाद घर में मातम छाया है। नंदू के छोटे छोटे दो बेटे हैं। 15 साल का बेटा लकी और 11 साल की बेटी माही पढ़ते हैं। नंदू की पत्नी संध्या भी घरों में झाड़ू पौछा का काम करती है। नंदू की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


https://ift.tt/o7pQv0x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *