हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार हमलावरों ने ओवरटेक करके जवान की कार को रोका। गाड़ी बैक कर भागने लगे, तो पहिए पर गोली मार दी। कार से निकलकर भागे तो बदमाशों ने पैर में गोली मारी। गोली लगते ही जवान जमीन पर गिर गए। 4-5 बदमाशों ने घेरकर सिर और सीने में 5-6 गोलियां मारीं। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान आगरा में तैनात थे। गुरुवार को हाथरस कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और पेशी के बाद अपने घर लौट रहे थे। बदमाशों ने जवान के घर से करीब 1 किलोमीटर दूर हाईवे पर वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। हमलावरों के भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जवान को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर स्थित मुन्नी देवी ढाबे के सामने का है। अभी हत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… सादाबाद के गांव समदपुर में रिटायर्ड सैनिक देवेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे अखिलेश (28 वर्ष) आगरा कैंट में इंडियन आर्मी की इंजीनियरिंग विंग में तैनात थे। जबकि दामाद भी सेना में है। पिता देवेंद्र इस समय जम्मू-कश्मीर में दामाद के पास गए हुए हैं। अखिलेश पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा था। इसी मामले की गुरुवार को कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में पेशी के बाद दोपहर 2 बजे वह आगरा लौट रहे थे। रास्ते में ही समदपुर गांव पड़ता है। वह घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे, तभी एक कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। जैसे ही अखिलेश ने कार रोकी, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावरों की संख्या चार से पांच थी। सभी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। पहले उन्होंने ओवरटेक करते समय कार के टायर में गोली मारी। जब अखिलेश कार से उतरकर भागे, तो उन पर लगातार फायरिंग की। हाईवे पर दौड़ाकर मारी गोली
फायरिंग के दौरान कार का टायर फट गया, जिससे गाड़ी रुक गई और शीशा भी टूट गया। जान बचाने के लिए जवान कार छोड़कर भागे, तो हमलावरों ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी। इसके बाद सीने और सिर में गोली मारी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर भाग गए थे। दिनदहाड़े हाईवे पर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सेना के जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही
घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मृतक जवान के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। हत्या की ये दो वजहें हो सकती हैं… पहला- बुआ के बेटे नितिन चौधरी ने बताया कि अखिलेश की कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। गांव समदपुर के ही कुछ लोगों से विवाद के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया है। दूसरा- ग्रामीणों ने बताया कि मृतक करीब तीन साल पहले अपनी बुआ के गांव से एक लड़की को भगा ले गया था। जिसके बाद से वहां के कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि नेशनल हाईवे-502 पर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ————————————- मधुमक्खियों के हमले से जलती चिता छोड़कर भागे ग्रामीण:जालौन में 500 मीटर भागकर बचाई जान, 50 लोग घायल जालौन में एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग जलती चिता छोड़कर भागे। 500 दूर जाकर जंगल-झांडियों और जमीन पर लेट गए। फिर भी मधुमक्खियों ने करीब 50 लोगों को डंक मारकर घायल किया है। तीन ग्रामीण बेहोश हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। घायलों को कदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। कई ग्रामीणों ने गांव में ही इलाज करवाया है। मामला कदौरा विकासखंड अंतर्गत महमूद नगर डाले का पुरवा बड़ा गांव का है। पढ़िए पूरी खबर…
https://ift.tt/kNK4rEY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply