DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने पकड़े अपनी विधानसभा में डुप्लीकेट वोट:बोले – वाराणसी में चल रहा मतदान जेहाद, 3.10 लाख मतदाताओं में 9 हजार फेक, DM को दिया लेटर

वाराणसी के शहर उत्तरी के विधायक और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गुरुवार की शाम SIR पर सवालिया निशान लगा दिया। एसआईआर के पहले चरण के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर वाराणसी में अपनी विधानसभा में 9 हजार 200 नाम डुप्लीकेट होना बताया है। जो कुल मतदाताओं का 11 प्रतिशत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की चाल से वाराणसी में वोट जिहाद का काम चल रहा है। बता दें की एसआईआर की पहली लिस्ट में शहर उत्तरी विधानसभा में कुल 90 हजार से कुछ अधिक वोट चिह्नित हुए थे मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार से मिलकर इसकी जांच की मांग की है। इस दौरान भाजपा एमएलसी और जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। हटाए गए थे 1.10 लाख वोट राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया – एसआईआर जब शुरू हुआ तो हमारे यहां 4 लाख 45 हजार मतदाता थे। एसआईआर में हमारे यहां 1 लाख 10 हजार वोट कट गए। 6 जनवरी को जब फाइनल लिस्ट आ गयी। तब हमने उसमें से 90 हजार मतदाताओं में जांच की और हमने 9200 मतदाताओं के नाम उसमें से अलग किये हैं। 9200 मतदाता फाइनल लिस्ट में डमी रविंद्र जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा- हमने जब एसआईआर की फाइनल लिस्ट को जांचा तो उसमें से कई बूथों पर ऐसे नाम मिले हैं। जो दो-दो बार और तीन-तीन बार हैं। इसमें ऐसा भी नहीं की एड्रेस या पिता का नाम अलग हो। सब एक है और वो फाइनल लिस्ट में सेव हैं। यह बड़ी गड़बड़ी है। मतदान के प्रति हो रहा है जेहाद रविंद्र जायसवाल ने बताया – हमने 90 हजार में चेक किया तो नाम लगातार थे। हमने बार-बार कहा की चेक कर लें पर चेक करने के बावजूद अगर नाम आ रहे हैं तो यह गलत है और इसकी जांच की जानी चाहिये। जब पूछा गया कि क्या यह लापरवाही है तो उन्होंने कहा यह लापरवाही नहीं विपक्ष की चाल है और एक तरह का वोट जिहाद है। मायके और ससुराल में है लड़कियों का नाम मंत्री ने बताया – हमारे बीएलओ घर-घर गए तो पता चला जिस लड़की की उम्र 39 साल है। उसका नाम ससुराल में भी है और मायके में है। कई लोगों का नाम पांच-पांच बार है। यह गलत है और हमने 9 हजार से ज्यादा वोट पकड़े हैं। राहुल की पार्टी का खेला इस दौरान जब मंत्री से पूछा गया कि एसआईआर के पहले राहुल गांधी इसमें कमियां निकाल रहे थे। अब आप निकाल रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ये उन्ही की पार्टी का खेला है। हम जांच करवा रहे हैं। डीएम को सौंपा पत्रक, कराइये जांच मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस मामले में डीएम सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा यदि 90 हजार में हमने 9200 पकड़ा है तो आप एक बार रिवाइज करें ताकि पूरा मामला पकड़ में आ सके। मतदाता सूची की जांच कराकर होगी कार्रवाई डीएम सत्येंद्र कुमार ने इस सम्बन्ध में बताया – डुप्लीकेट वोटों के लिए लगातार आपत्तियां आती हैं। उसका निस्तारण कराया जाता है। आज विधायक और जिलाध्यक्ष ने आपत्तियां दर्ज कराई है। जो अलग-अलग बूथों पर है। सभी तथ्यों पर जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है। इसमें एक ही नाम कई बूथों पर होने की बात है। हम इसका परिक्षण करवा रहे हैं। जो बातें निकल कर सामने आयेंगी। उसपर कार्रवाई होगी।


https://ift.tt/yDrvKFf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *