DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी को किसी और से बात करते देखा, फिर खाया जहर; बोला- अब मरना पड़ेगा

झांसी में बुधवार को पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक की शादी एक साल पहले ही हुई थी। दो दिन पहले उसने अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक से बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक कहने लगा कि अब उसे मरना ही पड़ेगा। इसके बाद युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… फैक्ट्री में काम करता था युवक
मृतक की पहचान शंकर उर्फ छोटू पाल (21) पुत्र खेमचंद्र के रूप में हुई है। वह मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का निवासी था। शंकर के चाचा जमुना प्रसाद ने बताया- मेरा भतीजा छोटू मऊरानीपुर में एक बर्तन फैक्ट्री में काम करता था। उसकी शादी अक्टूबर 2024 में शिवानी से हुई थी। शादी के बाद बहू अक्सर किसी और से फोन पर बात करती थी। इसी बात को लेकर बहू और मेरे भतीजे के बीच कई बार झगड़ा हुआ। जब उससे पूछा गया तो उसने यही कहा कि वह अपने घरवालों से ही फोन पर बात करती है।
चाचा ने समझाने के बाद जहर खाया
बुधवार को छोटू ने अपनी पत्नी को किसी और से फोन पर बात करते हुए देख लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते लड़ाई में बदल गई। इस दौरान मेरा भतीजा बार-बार कहने लगा कि अब वह मर जाएगा। मैंने उसे समझाया और कहा कि कोई गलत कदम मत उठाना, सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद वह बाथरूम में चला गया, जहां उसने सेल्फास की गोली खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पूछने पर उसने बताया कि आधी गोली खाई है। इसके बाद हम लोग उसे तुरंत मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अप्रैल में बहन की होनी थी शादी
छोटू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन सोनाली है, जिसका रिश्ता तय हो चुका था और अप्रैल में उसकी शादी होनी थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी थीं और माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। मौत की खबर मिलते ही मां रेखा बेहोश हो गईं, जबकि पिता खेमचंद भी गहरे सदमे में हैं। पिता पल्लेदारी का काम करते हैं। —————— ये भी पढ़ें- ‘वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं’:कानपुर में 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा- उस लड़के को सजा मिले कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। पढ़िए पूरी खबर….


https://ift.tt/3jEyONK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *