संभल के चंदौसी में एक सर्राफा व्यापारी ने सोने-चांदी के बढ़ते रेट देख करोड़ों का माल बिना बिल के खरीदकर डंप कर लिया। राज्य कर विभाग की टीम ने छापा मार तो ज्वैलर ने खरीदे गए 16 किलो सोना और 8 कुंटल चांदी और करीब 34 कैरेट डायमंड का हिसाब नहीं दे सका। करीब 21 घंटे चली छापेमारी के बाद टीम ने 1 करोड़ 20 लाख जुर्माना जमा कराया और 33 करोड़ का माल जब्त कर लिया है। ये छापेमारी मुरादाबाद की राज्य कर विभाग की टीम ने शहर के नामी मोंटू ज्वैलर के यहां की है। मौके के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला चंदौसी के बड़ा बजार इलाके में मोंटू ज्वैलर्स की शॉप है। राज्य कर विभाग मुरादाबाद जोन के अपर आयुक्त ग्रेड-1 अशोक कुमार सिंह ने बताया- सोने चांदी के दामों में अप्रत्याशित तेजी को देखते हुए करीब एक महीने से टीम मोंटू ज्वैलर की गतिविधियों और खरीद फरोख्त पर नजर रखी जा रही थी। सूत्रों की पुख्ता सूचना पर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे 10 अफसरों की टीम लोकल पुलिस की मदद से चंदौसी के बाद बाजार स्थित मोंटू ज्वेलर्स पर छापा मारा। दोपहर 1 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई लगातार 21 घंटे तक चली। टीम में 10 अधिकारी शामिल थे, जिनमें तीन महिला अधिकारी भी थीं। पूरी कार्यवाही कैमरे की निगरानी में की गई। जांच के दौरान, ज्वैलर ने स्टॉक में केवल 439 ग्राम सोने की ज्वैलरी और 120 किलोग्राम चांदी की ज्वैलरी का हिसाब दिया। जबकि मौके पर 16,638 ग्राम सोना, 875 किलोग्राम चांदी की ज्वैलरी और 34.43 कैरेट हीरा मिला। ये माल स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं था। लेखा-पुस्तकों से बाहर मिले सोने, चांदी और हीरे की ज्वैलरी का बाजार मूल्य लगभग 33 करोड़ रुपये आंका गया है। जांच अधिकारियों ने पूछताछ के इस माल को सीज कर कब्जे में लिया है। कार्रवाई के दौरान ज्वैलर्स के कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। न किसी बाहरी शख्स को अंदर आने दिया गया न किसीको बाहर जाने दिया गया। जांच पड़ताल के बाद ज्वैलर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने का पैसा ऑनलाइन नकद जमा कराया गया। जांच टीम ने ज्वैलर के शोरूम और आवास से कारोबार से संबंधित लूज पर्चे और मोबाइल फोन में मौजूद डेटा भी जब्त किया है, जिसकी आगे जांच की जाएगी। व्यापारियों ने विरोध में बंद की मार्केट छापेमारी के दौरान बड़ा बाजार के अन्य व्यापारियों ने कार्रवाई के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और बाजार बंद कर धरने पर बैठ गए। राज्य कर विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। आज सुबह भी व्यापियों ने मार्केट बंद रखी और दुकानों के बाहर धरने पर बैठे रहे।
https://ift.tt/rJ9buWA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply