DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग से रेप और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार:मुरादाबाद के कटघर में पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह मामला पीड़िता की दादी की तहरीर पर दर्ज किया गया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी 17 वर्षीय पोती 30 जनवरी 2026 को खेत पर गई थी। इसी दौरान कटघर के गागन का तिराहा निवासी समीर और शनि ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इस घटना का अश्लील वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से बना लिया था। बदनामी के डर से पीड़िता ने शुरुआत में किसी को कुछ नहीं बताया। हालांकि, दादी को शक होने पर उन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।


https://ift.tt/yOjiEz5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *