DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

डिप्टी सीएम बोले- 2047 तक भाजपा की सरकार बनी रहेगी:विकसित भारत बनाने के लिए मोदी के नेतृत्व पर जनता को भरोसा

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में केंद्रीय बजट की सराहना की और दावा किया कि 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने तक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी रहेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। फतेहपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम मौर्य ने वीआईपी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने केंद्रीय बजट को देश हित में बताते हुए उसकी जमकर सराहना की। मौर्य ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट भरोसा है। विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘धोखेबाज और मुद्दाविहीन’ बताया। मौर्य ने आरोप लगाया कि ये नेता केवल वोट बैंक और परिवारवाद पर ध्यान केंद्रित करते हैं, साथ ही भ्रष्टाचारियों और घुसपैठियों का संरक्षण करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बजट की व्यापक सार्थकता को समझ नहीं सकते और गलत बयानबाजी करते हैं। डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस, सपा और ‘ईडी गठबंधन’ विकसित भारत बनने की प्रक्रिया को रोक नहीं पाएगा। उन्होंने दोहराया कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सरकार बनी रहेगी। मौर्य ने याद दिलाया कि विपक्षी दलों ने 2024 में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन तीसरी बार मोदी सरकार बनी। उन्होंने भारत की तेजी से हो रही प्रगति पर भी बात की। मौर्य ने बताया कि हाल ही में यूरोपीय यूनियन के साथ भारत की 45 करोड़ की आबादी वाले यूरोप के लिए एक डील हुई है, जिससे दुनिया के सामने भारत की ताकत प्रकट हुई है। उन्होंने अमेरिका द्वारा टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने का भी जिक्र किया और कहा कि इससे कांग्रेस को ‘पेट में दर्द’ होने लगा। मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दुष्प्रचार के जरिए लोकसभा में कुछ सीटें जीतीं, लेकिन जैसे ही देश की जनता को कांग्रेस की सच्चाई मालूम हुई, तो हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र और बिहार जैसे चार राज्यों में कमल का फूल खिला। उन्होंने अंत में कहा कि कमल का फूल चेहरा देखकर नहीं, बल्कि काम देखकर खिलता है और लोकतंत्र में जनता की अदालत सबसे बड़ी होती है।


https://ift.tt/fy2FPl0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *