मथुरा के थाना राया क्षेत्र में गुरुवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां के व्यापारी मोहल्ले में पथराव हो गया। दरवाजा खटखटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर फेंके गए। कस्बे में बबाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़ा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। दहशत में आए राहगीर गुरुवार को थाना राया क्षेत्र के मौहल्ला व्यापारियान में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और छत से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इस ईंट-पत्थरबाजी से मौहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पथराव का वीडियो आया सामने घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं कई लोग पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से भाग खड़े हुए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। दरवाजा खटखटाने को लेकर हुआ विवाद यह झगड़ा बंटी,ख़ालिक और मिस्टर व ईस्ताक के बीच हुआ। विवाद की शुरुआत 2 फरवरी को हुई थी। जब बंटी और उनके साथी अलीगढ़ से नुमाइश देखकर लौटे थे। रात में उन्होंने मिस्टर का गलती से दरवाजा खटखटा दिया। इसके बाद दोनों में उस समय विवाद हुआ। उस समय तो विवाद शांत हो गया लेकिन गुरुवार को फिर से कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद झगड़ा भड़क गया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
https://ift.tt/ruE8hBe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply