समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक गुणवत्तापरख स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। सरकार इस दिशा में बहुत तेजी से कार्य कर रही है। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने के लिए चिकित्सकों का दल रवाना हो रहा है। यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य क्षेत्रों में जनसेवा का सशक्त माध्यम बन रही है। ये कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध और गोरक्ष प्रांत तथा श्रीगुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा आयोजित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वास्थ्य सेवा यात्रा भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू बाहुल्य क्षेत्रों में जनसेवा का सशक्त माध्यम बन रही है। इसके अंतर्गत महाराजगंज, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, श्रावस्ती एवं बहराइच जनपदों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। 6 से 8 फरवरी तक लगेंगे शिविर उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चिकित्सकों को विश्व की सबसे छोटी ईसीजी मशीन “स्पंदन ईसीजी मशीन” का वितरण और थारू बाहुल्य जनपदों की ओर रवाना होने वाली बसों को झंडी दिखा कर रवाना भी किया गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि छह से आठ फरवरी तक संबंधित जिलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। सेवा, समर्पण और मानव कल्याण की भावना से प्रेरित यह पहल सबका स्वास्थ्य, सबका सम्मान के संकल्प को सशक्त करती है। उन्होंने इस पुनीत प्रयास से जुड़े सभी चिकित्सकों, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। हरी झंडी दिखाकर किया रवाना उप मुख्यमंत्री ने थारू बाहुल्य जनपदों की ओर रवाना होने वाली बसों को झंडी दिखा कर रवाना भी किया। जिससे संगठित एवं सुचारु रूप से जनसेवा का यह अभियान धरातल पर पहुंचेगा। इस अवसर पर चिकित्सकों को विश्व की सबसे छोटी ईसीजी मशीन “स्पंदन ईसीजी मशीन” का वितरण भी किया गया। डिप्टी सीएम ने बताया कि यह मशीन बिना बैटरी और इंटरनेट के भी कार्य करने में सक्षम है। यह अत्याधुनिक तकनीक रिमोट एरिया में त्वरित व सटीक जांच को संभव बनाकर जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएगी। सेवा, समर्पण और नवाचार से जुड़ी यह पहल अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य के संकल्प को सशक्त करती है। 7 जिलों में आयोजित होंगे कैम्प गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास और नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन अवध-गोरक्ष प्रांत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस यात्रा में इस वर्ष लगभग 70 मेडिकल संस्थानों से 700 चिकित्सक और मेडिकल छात्र भाग ले रहे हैं। NMO अवध प्रांत के सचिव डॉ शिवम मिश्र के अनुसार इस यात्रा में भारत नेपाल सीमा के थारू बहुल पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और बहराइच के लगभग 300 स्थानों पर यह मेडिकल कैम्प आयोजित हो रहे हैं।
https://ift.tt/LZjbVNv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply