DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सीएम की सख्ती का असर मांझा नगरी बरेली में छापेमारी:ताबड़तोड़ एक्शन से मचा हड़कंप, एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने की छापेमारी, केमिकल्स के भरे सैंपल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े रुख के बाद बरेली प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बिकता पाया गया, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, यदि इस जानलेवा मांझे की वजह से किसी की जान जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सीधे हत्या का मुकदमा दर्ज होगा। इस आदेश के जारी होते ही बरेली के बाकरगंज इलाके में हड़कंप मच गया। बाकरगंज के अड्डों पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम की रेड गुरुवार को मांझा नगरी के नाम से मशहूर बरेली के किला थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरगंज में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे के नेतृत्व में टीम ने मांझा बनाने वाले कई अड्डों पर दस्तक दी। अभियान के दौरान एएसपी सोनाली मिश्रा भी फोर्स के साथ मौजूद रहीं। टीम ने वहां मौजूद केमिकल्स, रंग और पिसी हुई कांच के मिश्रण की जांच की और सैंपल एकत्र किए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मांझा बनाने में किसी भी प्रतिबंधित सामग्री का उपयोग नहीं हो रहा है। अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी, सैंपल जांच के लिए भेजे एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। मांझा निर्माताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे जानलेवा मांझे का उत्पादन न करें। वहीं एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने कहा कि पूरे जनपद में यह अभियान जारी रहेगा। गौरतलब है कि बरेली के मांझे की पहचान पूरी दुनिया में है, लेकिन चाइनीज मांझे की एंट्री ने इसे बदनाम और खतरनाक बना दिया है। प्रशासन अब यह सुनिश्चित कर रहा है कि आसमान में उड़ने वाली पतंगों की डोर किसी की जान न ले।


https://ift.tt/6CaiWbL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *