दिल्ली रोड स्थित स्प्रिंगडेल्स कॉलेज में अंतरसदनीय हिंदी काव्य पाठ एवं हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाना और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न सदनों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या स्वाति शर्मा, उप-प्रधानाचार्या पूनम अरोड़ा, जैन सचदेवा, मोनिका शुक्ला, शिवानी शर्मा और अमित अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। सब जूनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति दी। मिडिल वर्ग के छात्रों ने “ऑनलाइन गेमिंग बच्चों व युवाओं के लिए उत्तम है” विषय पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। वहीं, सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने “सोशल मीडिया ने पारिवारिक व सामाजिक रिश्तों में सुधार किया है” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 की छात्रा दिव्यांका सिंह ने किया। हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रेम सचदेवा और मोनिका शुक्ला निर्णायक रहे, जबकि भाषण प्रतियोगिता में असित अग्रवाल और शिवानी शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
सब जूनियर वर्ग में कानुषी ने प्रथम, शिद्ध विष्णोई ने द्वितीय और मरीना बख्श ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में रूही खोखर प्रथम और पूर्विका दास द्वितीय स्थान पर रहीं। मिडिल वर्ग में रोमशा अवस्थी प्रथम, परिधि सिंह द्वितीय और समृद्धि आहूजा तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अवंतिका सिंह ने प्रथम, अवंतिका शर्मा ने द्वितीय और आकर्षि भारद्वाज ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या स्वाति शर्मा ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
https://ift.tt/jKpPwVS
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply