DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में सड़क हादसे में 2 किशोरों की मौत:ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर किया हंगामा, नाबालिग लड़का चला रहा था ट्रैक्टर, पलटने से गई जान

मिर्जापुर में बुधवार को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो किशोरों का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस लाइन मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समय रहते इसे विफल कर दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे थे। यह हादसा बुधवार शाम पड़री थाना क्षेत्र के आमघाट गांव में हुआ था। सरिया लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 वर्षीय संजय और 14 वर्षीय अमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आमघाट गांव निवासी बऊ पांडेय का ट्रैक्टर सरिया लाने नगर गया था। लौटते समय चालक ने गांव के चार किशोरों को घुमाने के बहाने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठा लिया। जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर एक नाबालिग लड़का चला रहा था। हंगामे के विजुअल देखिए सरिया लादकर ले जा रहा था सरिया लादकर जब ट्रैक्टर कोटवा कम्हारी गांव की ओर जा रहा था, तभी आमघाट के पास चढ़ाई वाले ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्रॉली पर सवार दो किशोर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि, संजय और अमन सरिया के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पड़री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को थाना पड़री बुलाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।


https://ift.tt/LvAYUns

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *