DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ललितपुर में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:परिजनों ने तबेले में फंदे से लटका देखा शव, जांच में जुटी पुलिस

ललितपुर में गुरुवार को एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भैंसों के तबेले में गोबर उठाने पहुंची महिला ने उनका शव छत के कुंदे से लटका देखा। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। यह घटना कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला नदीपुरा निवासी कैलाश साहू पुत्र मूलचंद साहू के साथ हुई। गुरुवार सुबह कैलाश साहू मोहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित अपने दूसरे मकान में भैंसों को चारा डालने गए थे। कुछ देर बाद जब गोबर उठाने वाली महिला वहां पहुंची, तो उसने कैलाश का शव भैंसों के तबेले में छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटका पाया। महिला ने तुरंत नदीपुरा स्थित कैलाश साहू के घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और कैलाश को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि कैलाश साहू भैंसों का पालन कर दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने आशंका जताई कि पिछले दो दिनों से पेट दर्द से परेशान होने के कारण ही कैलाश ने यह कदम उठाया है। कैलाश चार बहनों और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे, उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।


https://ift.tt/3CxF4Yk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *