DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लव जिहाद कार्रवाई पर इंस्पेक्टर को किया सम्मानित:बजरंगदल के कार्यकर्ता SDM से मिले, बोले- आरोपी के घर बुलडोजर की कार्रवाई हो

घाटमपुर में बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने लव जिहाद मामले में घाटमपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। गुरुवार को सदस्यों ने घाटमपुर थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को सम्मानित किया और बाद में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से मिलकर आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के जिला सह संयोजक शुभम शौर्य अग्निहोत्री और हिंदू जागरण मंच के राजेश अवस्थी के नेतृत्व में करीब 50 सदस्य गुरुवार को घाटमपुर थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को पटका और माला पहनाकर लव जिहाद मामले में की गई कार्रवाई की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।
इसके बाद, इन सदस्यों ने घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम से लव जिहाद के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। सदस्यों ने एसडीएम को बताया कि घाटमपुर में पहली बार हुए लव जिहाद मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी का नगर में जुलूस निकालकर उसे जेल भेजा था, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश गया है। घाटमपुर एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों की बात ध्यान से सुनी। उन्होंने इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/60XAOZt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *