DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में शादी के एक साल बाद पति का सुसाइड:पत्नी के किसी और से बात करने पर झगड़ा हुआ, अब मरना पड़ेगा कहकर जहर खाया

झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी फोन पर किसी और से बात करती थी। दो दिन पहले उसने पत्नी को बात करते हुए पकड़ लिया। तब दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवाद में बाद युवक कहने लगा कि अब मरना ही पड़ेगा। इसके बाद उसने जहर खा लिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के झांकरी गांव का है। फैक्ट्री में काम करता था युवक मृतक का नाम शंकर उर्फ छोटू पाल (21) पुत्र खेमचंद्र था। वह मऊरानीपुर के झांकरी गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा जमुना प्रसाद ने बताया- मेरा भतीजा छोटू मऊरानीपुर में एक बर्तन फैक्ट्री में काम करता था। उसकी शादी अक्टूबर 2024 में शिवानी हुई थी। शादी के बाद बहू फोन पर किसी और से बात करती थी। इस वजह से बहू और भतीजे के बीच झगड़ा होता था। पूछने पर बहू कहती थी कि घरवालों से बात कर रहे हैं। बुधवार को छोटू ने बहू को किसी और से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। चाचा ने समझाया, फिर जहर खाया चाचा ने आगे बताया- दो दिन पहले भतीजे ने बहू को किसी और से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भतीजा करने लगा कि अब मर जाएंगे। तब मैंने भतीजे को समझाया कि गलत कदम मत उठाना। सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद भतीजा बाथरूम में गया और वहां सेल्फास की गोली खा। तबीयत बिगड़ने पर भतीजे से पूछा तो बताया कि आधी गोली खाई है। तब उसे मऊरानीपुर सीएचसी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। इकलौता बेटा था, अप्रैल में बहन की शादी छोटू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे छोटी एक बहन सोनाली है। जिसका रिश्ता तय हो चुका है और अप्रैल में शादी होनी है। शादी को लेकर घर में तैयारियां शुरू हो चुकी थी। खुशी का माहौल था, मगर इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मौत की खबर सुनकर मां रेखा बेहोश हो गई। पिता खेमचंद भी सदमे में हैं। पिता पल्लेदारी का काम करते हैं।


https://ift.tt/3jEyONK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *