DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

चलती ट्रेन के नीचे आई महिला, 3 सेकेंड में बचाया:कानपुर में उतरते वक्त पैर फिसला, ट्रैक-ट्रेन के बीच फंस गई

कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त बुजुर्ग महिला का पैर फिसला और उनका एक हाथ ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। महिला पहिए के नीचे जाने ही वाली थी, तभी RPF जवान ने उन्हें खींच लिया। पूरी घटना सिर्फ 3 सेकेंड में हुई। घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की बुधवार देर रात 2 बजे की है। स्टेशन पर लगे CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। बुजुर्ग महिला ने बताया- मेरे शौहर की मौत हो गई है। उनके जनाजे में शामिल होने के लिए परिवार के साथ पटना जा रही थी। कानपुर से मगध एक्सप्रेस का रिजर्वेशन था। जल्दबाजी में हादसा होने जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद RPF जवान की सरहना की जा रही है। हादसे के बाद परिवार की मगध एक्सप्रेस छूट गई। वह दूसरी ट्रेन से पटना गए। 3 तस्वीर देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… महिला अनवर जहां कानपुर के मेस्टन रोड में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पति इकबाल कुरैशी कुछ दिन पहले पटना गए थे। वहां बुधवार शाम उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पति इकबाल कुरैशी के जनाजे में शामिल होने के लिए अनवर जहां अपने दोनों बेटों के साथ पटना जा रही थीं। रात में 2 बजे प्लेटफार्म नंबर 5 से मगध एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से पटना जाने के लिए रवाना हुई। इसी दौरान अनवर जहां ने ट्रेन में चढ़ने में कोशिश की। इस दौरान ट्रेन के पायदान से पैर स्लिप हो गया। वह मुंह के बल गिरीं। इससे ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में उनका हाथ फंस गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद RPF के कॉन्स्टेबल विनोद यादव की नजर उनपर पड़ी। विनोद ने तेजी दिखाते हुए महिला को तुरंत बाहर खींच लिया। जिससे उनकी जांन बच गई। दूसरी ट्रेन से रवाना हुआ परिवार
घटना के बाद रेलवे पुलिस बल के अधिकारियों ने अनवर जहां और उनके बेटों से बात की। उन्हें स्टेशन पर ही रोक लिया गया। रात में कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी। अगली ट्रेन बृहमपुत्र मेल गुरुवार सुबह 8 बजे थी। परिवार सुबह 8 बजे तक स्टेशन पर ही रहा। बृहमपुत्र मेल आई, तो परिवार उससे रवाना हुआ। महिला के बेटे आमिर ने बताया- हम लोग अब्बू के इंतकाल में शामिल होने के लिए पटना जा रहे थे। वहां मेरी अम्मी का मायका है। अब्बू (इकबाल कुरैशी) पटना काम से गए थे। उनकी पटना में ही मौत हो गई थी। पुलिस की मदद से मेरी अम्मी बच गईं। अब्बू का साया पहले ही उठ गया है। —————————- ये पढ़ें – मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी सजा मिले…:कानपुर में 10वीं का स्टूडेंट ट्रेन के आगे कूदा, आईपैड में मिला सुसाइड नोट पनकी धाम स्टेशन में ट्रेन के आगे कूदकर हाईस्कूल स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। स्टूडेंट के आईपैड के कवर में परिजनों को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने मोहल्ले में रहने वाले किशोर के ब्लैकमेल करने की बात लिखी थी। जिसमें उसने लिखा है कि मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं, मैं जा रहा हूं मरने, इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले…। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/dEoN4OR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *