DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहारनपुर में रिश्वत लेते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, लोन दिलाने के नाम पर मांग रहा था पैसा

सहारनपुर में एंटी करप्शन की टीम ने जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लोन दिलाने के नाम पर किसान से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम को परेशान होकर शिकायत की। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने ट्रैप बिछाकर आरोपी को अरेस्ट किया है। थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। एंटी करप्शन इंचार्ज जसपाल सिंह ने बताया कि लखनौती के गांव बहादुर नगर के रहने वाले आकिब मलिक निवासी ग्राम बहादुर नगर, लखनौती ने टीम को शिकायत की थी। उसने खादी ग्रामोद्योग विभाग की योजना के तहत लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उक्त लोन को पास कराने के एवज में कर्मचारी राहुल शर्मा द्वारा उससे पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए पूरे मामले की जानकारी संबंधित टीम को दी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद गुरुवार 5 फरवरी 2026 को एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। पूर्व नियोजित योजना के तहत शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपए रिश्वत के रूप में लिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। टीम द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।


https://ift.tt/oh7MYfu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *