DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

फतेहपुर में कार और ट्रैक्टर में टक्कर, दो की मौत:पंजाब से शादी में आए थे युवक, खंती में गिरी कार

फतेहपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार डिजायर कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जिले के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली मार्ग पर सिंघुतारा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान पंजाब के लोधियानी निवासी सतीश शर्मा (28 वर्ष) पुत्र पप्पू शर्मा और राजकुमार कन्नौजिया (40 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर के आगे के दोनों पहिए टूटकर अलग हो गए और डिजायर कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकाला। दोनों घायलों को तुरंत असोथर के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक सतीश शर्मा की पत्नी राजनंदिनी ने बताया कि वे मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने पंजाब से आए थे और गुरुवार को बारात जानी थी। पत्नी के प्रार्थना पत्र पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।


https://ift.tt/fBtmdjL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *