एटा में आयोजित राजकीय कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में मोबाइल चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि चोरी होने पर ग्राहकों द्वारा उन्हें ही परेशान किया जाता है। हालांकि, पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें फिर से खोल ली हैं। दुकानदार राजवीर सिंह ने बताया कि रात 12 बजे एक मोबाइल चोरी की घटना हुई थी। उनका आरोप है कि ग्राहक चोरी का इल्जाम दुकानदारों पर लगाते हैं और पुलिस भी आकर उन्हें धमकाती है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने बाजार बंद कर दिया था। पहले दो तस्वीरें देखिए… एक अन्य दुकानदार कृष्णा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि बुधवार रात 11 बजे एक ग्राहक ने दावा किया कि उसका मोबाइल दुकान में छूट गया है। जब उन्होंने अपनी दुकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, तो ग्राहक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया। कृष्णा ने बताया कि उन्होंने रात में ही पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी दी कि शिकायत संज्ञान में आते ही दुकानदारों को समझाया गया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति सामान्य है।
https://ift.tt/omZnKUT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply