DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीड़ित के खाते में वापस कराए 1 लाख रुपये:भदोही में ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर हुई थी ठगी

भदोही साइबर सेल ने ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर हुई ठगी के एक लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर सेल और हेल्प डेस्क को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग के हर मामले पर तुरंत कार्रवाई की जाए। यह मामला 19 जून 2025 का है, जब शिकायतकर्ता आदित्य सिंह यादव को ऑनलाइन लोन दिलाने के बहाने एक आरोपी ने एक लाख रुपये ठग लिए थे। आदित्य सिंह यादव ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। भदोही साइबर सेल ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई की। टीम ने ठगी गई धनराशि को ट्रेस किया और संबंधित बैंक खातों में उसे होल्ड करा दिया। इसके बाद, बैंक से पत्राचार कर ठगी गई पूरी एक लाख रुपये की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने एसपी, एएसपी और साइबर सेल के प्रति आभार व्यक्त किया।


https://ift.tt/LzGjiv4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *