कानपुर देहात पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रनिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब में कुल 896 क्वार्टर थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को रायपुर-गजनेर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान हुई। सचेण्डी-कानपुर नगर हाईवे की ओर से सर्विस रोड पर आ रही वैगनआर कार (संख्या UP78DU2740) को रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब मिली। थानाध्यक्ष रनिया शिव नारायण सिंह ने बताया कि बरामद शराब कानपुर के कर्रई क्षेत्र से खरीदी गई थी और अभियुक्त इसे तिलसड़ा ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि यह गिरोह कब से इस धंधे में लिप्त था और शराब किस उद्देश्य से ले जाई जा रही थी, इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान विनोद गुप्ता (42 वर्ष, पुत्र प्रेमचन्द्र गुप्ता, निवासी जूही लाल कॉलोनी, किदवई नगर, कानपुर नगर), मुकेश सिंह (35 वर्ष, पुत्र सुरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम तिलसड़ा, थाना घाटमपुर, कानपुर नगर) और अविनाश शिवहरे (30 वर्ष, पुत्र जमुना प्रसाद शिवहरे, निवासी विश्व बैंक बर्रा, कानपुर नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना रनिया में मु0अ0सं0-022/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैगनआर कार को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाल, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह और हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह शामिल थे।
https://ift.tt/N4jmKop
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply