DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर में 9 किन्नरों के खिलाफ केस:नेग विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी, पैसे भी लूट लिए थे; पुलिस कर रही जांच

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में नेग विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर जातिसूचक गालियां देने, मारपीट करने, धमकी देने और लूटपाट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। कांशीराम कॉलोनी निवासी किन्नर रोली गुड़िया ने बताया कि हाल ही में एक कार्यक्रम में नेग मांगने के दौरान नौबस्ता की किन्नर काजल किरण, नीलम यादव, काजल शुक्ला, चहक, डॉली पंडित, सौम्या, नैना, रजनी सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया। रोली के अनुसार, आरोपियों ने क्षेत्र बंटवारे और नेग को लेकर जातिसूचक गालियां दीं और हमला कर दिया। इस हमले में रोली गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके साथी किसी तरह वहां से भाग निकले और पुलिस को 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए, हालांकि तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। रोली गुड़िया का आरोप है कि सितंबर माह में उनके साथ मारपीट हुई थी। जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचीं, तो वहां मौजूद अधिकारी ने उन्हें अगले दिन आने को कहा। शिकायत के बाद जब रोली अपने साथियों के साथ घर लौट रही थीं, तो रामादेवी पुल पर आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी और उनके बैग से 25 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और कान की बालियां लूटकर फरार हो गए। रोली किन्नर ने बताया कि आरोपियों ने उन पर कई बार हमला किया है। सितंबर में हुए हमले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। रोली ने कोर्ट में साक्ष्य पेश कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने पुष्टि की कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/xZsDVYn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *