DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रतियोगिता संपन्न:आत्मप्रकाश-स्वामी सहजानंद विजेता, पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में जीते खिताब

गाजीपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता सत्र 2025-26 संपन्न हो गई है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कुल 35 पुरुष एवं महिला पावरलिफ्टिंग और 26 बॉडी बिल्डिंग प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में आत्मप्रकाश महाविद्यालय विजेता रहा, जबकि पीजी कॉलेज गाजीपुर उपविजेता बना। वहीं, बॉडी बिल्डिंग में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने जीत हासिल की और आत्मप्रकाश महाविद्यालय उपविजेता रहा। बॉडी बिल्डिंग में सत्यव्रत तिवारी को “मिस्टर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी” का खिताब दिया गया। पहले 4 तस्वीरें देखिए…
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अवधेश नारायण राय ने किया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद के सीओ श्री सुधाकर पांडे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री अरविंद शर्मा, एनआईएस कोच श्री प्रदीप कुमार राय, श्री अमित सैनी, श्री एख़लाक खान और बीरेंद्र कुमार शामिल थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार राय, डॉ. अजय राय, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. सतीश राय, डॉ. अवधेश पांडे, डॉ. नित्यानंद राय, डॉ. सुजीत सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रामधारी राम ने किया। इस प्रतियोगिता में चयनित बॉडी बिल्डिंग टीम के खिलाड़ी 2 से 4 फरवरी तक आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इसी तरह, पावरलिफ्टिंग टीम के चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ी 21 मई 2026 को चेन्नई में हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी संजय कुमार राय और खेल प्रशिक्षक स्वामी सहजानंद थे।


https://ift.tt/fWV71aT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *