DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सुलतानपुर में धोपाप धाम के विकास को 2 करोड़ मंजूर:पर्यटन मंत्री से मुलाकात के बाद आज से शुरू हुआ सर्वे

सुलतानपुर के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल धोपाप धाम के समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री और धोपाप उन्नयन सेवा समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र त्रिपाठी की पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया। विकास कार्यों के लिए स्थल का भौतिक सर्वे आज से शुरू हो गया है। यह तीर्थ स्थल सुलतानपुर की लम्भुआ तहसील में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका विजय के उपरांत इसी स्थान पर स्नान और दीपदान किया था। प्रतिवर्ष जेठ दशहरा के अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए आते हैं। रवीन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इस तीर्थ स्थल को अब पर्यटन विभाग की विकास सूची में शामिल कर लिया गया है। सीएडडीएस विभाग के अवर अभियंता अजय सिंह के नेतृत्व में एक तकनीकी टीम ने व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी के साथ धोपाप धाम पहुंचकर स्थल का भौतिक सर्वे किया। प्रस्तावित कार्यों में पक्के स्नान घाटों का निर्माण, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, जर्जर भवनों का जीर्णोद्धार तथा अतिथि गृह का निर्माण शामिल है। इन सभी कार्यों के लिए विस्तृत सर्वे कर अनुमानित लागत (एस्टीमेट) तैयार किया गया है। रवीन्द्र त्रिपाठी के प्रयासों से ही यह धनराशि शासन से स्वीकृत हुई है। त्रिपाठी ने कहा कि धोपाप धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राम अच्छेबर उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, रणजीत शुक्ल, उमेश शुक्ला, रवि प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में पर्यटन मंत्री विनोद सिंह के कार्यकाल में धोपाप में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ था। रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि वह लम्भुआ विधानसभा सहित पूरे सुलतानपुर जनपद के विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में अन्य पौराणिक स्थलों के विकास के लिए भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।


https://ift.tt/ndCyMkb

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *