DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आजमगढ़ में रिश्वत लेने वाले DIOS का ट्रांसफर:25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के लगे थे आरोप, डीएम ने भेजी थी शासन को रिपोर्ट

आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार का शासन ने ट्रांसफर कर दिया है। श्रावस्ती के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार को आजमगढ़ का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। उपेंद्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक भवन मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है। उपेंद्र कुमार पर शिक्षक से 25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर शिक्षक के साथ पहुंचे बेटे बेटियों ने संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमकर मामले को लेकर हंगामा भी किया था। इस मामले का जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने संज्ञान लिया था शासन को इसकी रिपोर्ट भी भेजी गई थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पहुंचे भाई सौरभ तिवारी और बहन डॉक्टर प्रिया तिवारी ने सहयोग शिक्षा निदेशक से मामले की शिकायत की थी कि जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने अपने बाबू मोइनुद्दीन के माध्यम से 25 लाख रुपए की रिश्वत ली है और 17 लाख रुपए की और डिमांड की जा रही है। इस मामले को तूल पकड़ता देख जिला विद्यालय निरीक्षक छुट्टी पर चले गए थे। छुट्टी से आने के बाद दोबारा से पैसे के डिमांड की जाने लगी। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। डीएम ने भेजी थी शासन को रिपोर्ट
आजमगढ़ जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र में मनमानी किए जाने को लेकर जमकर पैसे की वसूली की गई थी इस मामले की शिकायत भी जिले के डीएम रविंद्र कुमार को मिली थी। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षा भूपेंद्र कुमार को परीक्षा से अलग कर दिया था। डीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक मेडिकल लीव पर चले गए थे। डीएम रविंद्र कुमार की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार को आजमगढ़ से हटाते हुए प्रयागराज से अटैच कर दिया है।


https://ift.tt/Ry6Kevx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *