DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर हत्या:कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हमलावरों ने फायरिंग की, पुलिस-फॉरेंसिक टीम पहुंची

हाथरस में दिनदहाड़े सेना के जवान की गोली मारकर कर दी गई।
हाथरस रोड पर शुक्रवार को भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सादाबाद थाना क्षेत्र में मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हाईवे पर हुई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार हमलावरों ने कार में सवार सैनिक पर फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए सैनिक ने अपनी कार छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर नजदीक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखिए घटना से जुड़ी 5 तस्वीरें….
घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और सीओ अमित पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है और मृतक सैनिक के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान सादाबाद के गांव समदपुर निवासी अखिलेश 28 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह के रुप में हुई। वह आगरा कैंट में मिलिट्री की इंजीनियरिंग विंग में तैनात था। उसके पिता भी फौज में थे और वह रिटायर हो चुके हैं। इस समय वह जम्मू कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं। इस घटना में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की पूरे क्षेत्र में फायरिंग की आवाज सुनकर दहशत फैल गई यह राष्ट्रीय राजमार्ग आगरा अलीगढ़ पर हाथरस रोड की मुन्नी देवी ठंड के सामने की घटना है।


https://ift.tt/JHq0UcN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *