DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

DDU में होंगी त्रिस्तरीय प्रतियोगिताएं:पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, स्टूडेंट्स के टैलेंट को मिलेगा मंच

गोरखपुर के डीडीयू यूनिवर्सिटी और सम्बद्ध महाविद्यालयों में पं० दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर त्रिस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं 1 से 11 फरवरी तक महाविद्यालय, नोडल और विश्वविद्यालय स्तर आयोजित होंगे। इस दौरान भाषण, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और वीरांगना परिधान प्रतियोगिता कराई जाएगी। महाविद्यालय स्तर के विजेता का चयन नोडल स्तर के लिए होगा। उसके बाद नोडल स्तर के विजेता, विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। अंत में तीनों स्तरों पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण बौद्धिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक विकास के उद्देश्य से जो प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, वे इस प्रकार हैं- आयोजन का स्वरूप
1. महाविद्यालय स्तर- सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों में 01 से 06 फरवरी, 2026 तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सम्बन्धित महाविद्यालय के प्राचार्य महाविद्यालय स्तर पर प्रभारी/समन्वयक होंगे। 2. नोडल स्तर- महाविद्यालय स्तर पर विजयी प्रतिभागियों के लिए जनपदवार नोडल केन्द्रों पर प्रतियोगिताएं 07 से 08 फरवरी, 2026 तक आयोजित होंगी। सभी नोडल केंद्र इस प्रकार हैं- विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए विश्वविद्यालय परिसर को नोडल केंद्र बनाया गया है। जिसकी समन्वयक संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रंजन होंगी। इसके अलावा गोरखपुर जिले का नोडल केंद्र दिग्विजय नाथ पी०जी० कॉलेज को बनाया गया है, जिसके समन्वयक प्रो० ओ० पी० सिंह होंगे l देवरिया जिले का नोडल केंद्र रामजी सहाय पी०जी० कॉलेज, रुद्रपुर है, इस केंद्र का समन्वयक प्रो० बृजेश पांडेय को बनाया गया है। वहीं कुशीनगर जिले का नोडल केंद्र उदित नारायण पी०जी० कॉलेज, पडरौना को बनाया गया है, समन्वयक प्राचार्य प्रो० ममता मणि त्रिपाठी होंगी l 3.विश्वविद्यालय स्तर
सभी नोडल केंद्रों के विजयी प्रतिभागियों के बीच विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 10 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। जिसमें विश्वविद्यालय स्तर के समन्वयक अंग्रेजी विभाग के सहयुक्त आचार्य डॉ. आमोद राय होंगे। सभी प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को 11 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा।


https://ift.tt/ECb6IoM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *