DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ मेयर ने मृतक आश्रितों को सौंपे ज्वाइनिंग लेटर:कहा- ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करें, 13 लोगों को मिली नौकरी

नगर निगम लखनऊ मुख्यालय में गुरुवार को मेयर सुषमा खर्कवाल ने मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल ने कुल 13 मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें शेखर, रागिनी, विकास भारती, बीनू, रितिक गहरवाल,अवनीश कुमार, पिन्की, आकाश कुमार भारती, सुभाष धानुक,नीरज कुमार, शिवांशू भारती,काजल और शिवम भारती शामिल हैं। इन सभी मृतक आश्रितों को सफाई कर्मी के पद पर नियुक्त किया गया है। ‘कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है नगर निगम’ मेयर ने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि नगर निगम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी देना केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पीड़ित परिवारों को सम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का माध्यम है। महापौर ने सभी नवनियुक्त कर्मियों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। प्रभावित परिवारों को मिला आर्थिक सहारा अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप पूरा किया गया है। इस पहल से न केवल प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा, बल्कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त कर्मचारियों ने मेयर नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विकास सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मौके पर अधिकारियों ने नवनियुक्त कर्मचारियों को विभागीय नियमों और कार्य जिम्मेदारियों की जानकारी भी दी।


https://ift.tt/4sztqPC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *