DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

दुष्कर्म, अश्लील वीडियो धमकी मामले में युवक गिरफ्तार:देवरिया में पुलिस ने हिरासत में लिया, वीडियो को लेकर पूछताछ जारी

देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेल और अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितेश पासवान के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 फरवरी को बनकटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि नितेश पासवान ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उसका अश्लील फोटो व वीडियो बनाया। आरोपी ने इन अश्लील सामग्री को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार यौन शोषण के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी और डर के कारण पहले शिकायत नहीं कर पाई थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद बनकटा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, धारा 351(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67A के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना के आधार पर 5 फरवरी 2026 को इंगुरी सराय ढाला के पास से नितेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और बरामदगी के लिए तकनीकी जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अश्लील सामग्री को कितने लोगों तक पहुंचाया गया और क्या इसे किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड किया गया है। एसपी संजील सुमध ने बताया कि इस तरह के डिजिटल यौन शोषण के मामलों में पुलिस अब बिल्कुल जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।


https://ift.tt/YBxdLIr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *