DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कल्याणपुर में बीच सड़क युवक को लात-घूंसों से पीटा:दुकान पर सामान लेने गया था, कॉलर पकड़ कर खींचा

कानपुर के कल्याणपुर में दबंगो ने मामूली बात पर एक युवक क़ो जमकर पीट दिया। घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र नानकारी निवासी अरुण प्रजापति प्राइवेट कर्मी है अरुण ने बताया बीते दो दिन पूर्व वह घर के पास ही एक दुकान में कुछ सामान लेने के लिये गया था। तभी पुराने विवाद के चलते एक स्कूटी से दो युवक आये और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। उसे खींचकर सड़क पर लाये उसके बाद उसे बीच सड़क पर लात घूंसो से जमकर पीट दिया। इस दौरान वहाँ कई लोग खड़े देखते रहे लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने कि जहमत नहीं उठाई। घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार क़ो किसी ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी है एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो कि जाँच कराई जा रही है। पीड़ित थाने पर भी नहीं आया है न कोई तहरीर मिली है। मामले कि जांच कर कार्रवाई कि जायेगी।


https://ift.tt/Wf9l21w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *