प्रयागराज के पुराने शहर में सड़कों पर कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस और आरएएफ के साथ अभियात की शुरुआत की। जानसेनगंज स्थित शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में टीमों ने लाउडस्पीकर से ऐलान किया कि दुकानों के सामने से खुद अतिक्रमण तोड़े अन्यथा बुलडोजर चलने जा रहा है। इससे अफरातफरी मच गई। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में सैकड़ों दुकानें हैं। गलियों में दुकानों होने के बाद दोनों साइड की सड़क पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे वहां से पैदल निकलना भी मुश्किल होता है। टीमों ने ऐलान के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि कुछ दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर तक करीब तीन दर्जन दुकानों के आगे से या तो अतिक्रमण हटाया गया फिर ध्वस्त कर दिया गया। इसी तरह पुराने शहर के चौक, सब्जीमंडी, नखासकोहना, सेवईं मंडी, शाहगंज आदि में भी अतिक्रमण की वजह से वाहनों का निकलना मुश्किल है। टीमें वहां भी ऐलान कर रही हैं।
https://ift.tt/BzN6GD8
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply