DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की मौत:उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

उन्नाव जनपद के मगरवारा क्रॉसिंग के पास एक रेल हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नैकानी खेड़ा निवासी राहुल चौहान पुत्र मुलुक राज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राहुल चौहान मैच खेलकर मगरवारा की ओर लौट रहा था। मगरवारा क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राहुल अपने चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी असमय मौत से गांव में दुख का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/QFPvpdX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *