DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अलंकार अग्निहोत्री ने पीएम को बताया ईस्ट-इंडिया कंपनी का सीईओ:कहा- अमित शाह हैं MD, सवर्ण और ब्राह्मण मंत्री सच नहीं बोल पा रहे

शाहजहांपुर में पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ईस्ट इंडिया कंपनी का सीईओ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एमडी बताया। अग्निहोत्री ने स्वर्ण जाति और ब्राह्मण मंत्रियों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए क्योंकि वे सच नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्रियों को खुलकर अपने सजातीय का साथ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आज सभी विश्वविद्यालयों में ‘जंगलराज’ फैला हुआ है, लेकिन मंत्री अपने ‘आका’ के डर से इस पर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि ब्राह्मण समाज की आवाज उठाने के लिए जल्द ही कुछ नया होने वाला है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है।


https://ift.tt/gvlzPVr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *